उत्तराखंड- आईपीएल हर साल किसी ने किसी नए क्रिकेटर के लिए स्टार बनने का मौका लेकर आता है। और ऐसा ही मौका इस बार उत्तराखंड के टिहरी के रहने वाले आयुष बडोनी को मिला है। जिन्होंने आईपीएल के अपने पहले और दूसरे मैच में खुद को साबित करके दिखाया है।
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के कड़े मुकाबले में एक बार फिर उत्तराखंड के आयुष बडोनी को चमकने का मौका दिया और मैच फिनिशिंग के लिए आए आयुष बडोनी ने वह कर दिखाया जो टीम चाहती थी। 9 गेंदों में 2 छक्के की बदौलत 19 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को एक बड़े स्कोर का पीछा करते हुए जीत दिलाई है। अपनी आईपीएल के पहले मैच में आयुष बडोनी में 54 रन की पारी खेलकर यह साबित कर दिया था उत्तराखंड के टिहरी से निकलकर दिल्ली की टीम से खेलने वाला यह नया क्रिकेटर पहाड़ और देश और दुनिया के लिए स्टार साबित होगा। और अब तक आयुष की पारी ने वह कर दिखाया है, जिसके लिए सिलेक्टरों ने उसे लखनऊ सुपर जॉइंट के लिए सिलेक्ट किया था।
मंगलवार को हुए चेन्नई सुपर किंग और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग में 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 210 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसका पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजाइंट्स में 19 ओवर 3 बॉल में ही 4 विकेट खोकर 211 रन बना लिए लखनऊ के लिए एवन लुईस और आयुष बडोनी ने नाबाद पारी खेली लुईस ने जहां 23 दिनों में छह चौके और तीन छक्के की बदौलत से ताबड़तोड़ खेलते हुए 55 रन बनाए तो वही आयुष ने 9 गेंदों में 2 छक्के की बदौलत 19 रन बनाकर मैच को लखनऊ सुपर जॉइंट की झोली में डाल दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

