देहरादून: उत्तराखंड में गर्मी ने आदमी का जीना दूबर कर दिया था। पहली बार सारे रिकॉर्ड तोड़ तापमान 45 के पर भी पहुंचा, लेकिन अब इस भीषण जलती गर्मी से लोगों को लगातार राहत मिलेगी। आज भी मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड वासियों के लिए खुशखबरी है. आज पूरे प्रदेश में बारिश का अनुमान है. गर्मी ने इस बार पहाड़ के लोगों को भी झुलसा दिया है. लोग बारिश के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं. बुधवार शाम को तेज हवाओं के बाद बारिश हुई. इससे मौसम थोड़ा सुहाना हो गया।
सभी जिलों में होगी बारिश: आज गुरुवार को पूरे प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होने वाली है. राज्य के सभी जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. उत्तराखंड के 5 जिलों में तेज बारिश होगी. बाकी 7 जिलों में मध्यम बारिश होगी. जिन 5 जिलों में तेज बारिश होगी उनमें तीन जिले गढ़वाल मंडल में स्थित हैं. तेज बारिश की संभावना वाले दो जिले कुमाऊं मंडल में हैं।
इन 5 जिलों में होगी तेज बारिश: मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में स्थित उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में कई स्थानों पर तेज बारिश होगी. इसके साथ ही इन जिलों के कई स्थानों पर तेज बादल गर्जेंगे. बिजली भी चमकेगी. आंधी तूफान भी आएगा. कुमाऊं मंडल के सीमांत पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कई स्थानों पर तेज बारिश आएगी. बादलों की गर्जन के साथ बिजली चमकेगी. झोंकेदार हवाएं चलेंगी।
इन जिलों में होगी सामान्य वर्षा: पांच जिलों में तेज बारिश के अलावा बाकी 7 जिलों में सामान्य बारिश होगी. इन जिलों में टिहरी, पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत शामिल हैं. इन जिलों में सामन्य वर्षा के साथ बादल तेज गर्जने के साथ बिजली चमकेगी और आंधी आएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी 
