Dehradun News– कोरोना वायरस के मामले कम होने के बाद भी उत्तराखंड सरकार पूर्ण छूट के पक्ष में नहीं है। सरकार ने कोरोना Curfew को 6 जुलाई तक जारी रखने का फैसला किया है। इस बीच छूट भी दी गई है। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए कोरोना वायरस नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है जो 72 घंटे से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए।
जो बाजार पहले हफ्ते में 5 दिन खुलता था उसे 6 दिन कर दिया गया है। सैलानियों के लिए मसूरी और नैनीताल रविवार को भी खुलेंगे लेकिन मंगलवार को बंद रहेंगे। कोचिंग और जिम सेंटर भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जाएंगे। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि स्कूल के बच्चों की कोचिंग क्लास अभी फिलहाल बंद रहेंगी
बता दें कि उत्तराखंड में दो महीने लोगों को डराने के बाद कोरोना वायरस के मामले कम हुए है। रविवार को राज्य में केवल 82 मामले सामने आए हैं। वहीं 122 लोगों ने इस बीमारी को हराया है। फरवरी के बाद उत्तराखंड में इतने कम मामले देखे गए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामले 339619 हो गए हैं, जबकि 7088 लोगों की मौत भी हुई है।
पिछले 24 घंटों में देहरादून जिले में 38 ,हरिद्वार में 06 , नैनीताल जिले में 04, उधमसिंह नगर में 06 ,पौडी में 06, टिहरी में 06, चंपावत में 04, पिथौरागढ़ में 02 , अल्मोड़ा में 01, बागेश्वर में 04, चमोली में 01, रुद्रप्रयाग में 02 और उत्तरकाशी से 02 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। अब तक उत्तराखंड में 3 लाख 24 हजार 249 मरीजो ने कोरोना वायरस को हराया है। केवल 2465 एक्टिव केस हैं और कटेंनमेंट जोन की संख्या भी 3 है। राज्य में कोविड के मामलों में कमी आने के बाद प्रदेश सरकार चरणबद्ध ढंग से अनलॉक की ओर बढ़ रही है। कोरोना के नए डेल्टा स्वरूप के खतरे को देखते हुए सरकार पूर्ण अनलॉक नहीं कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
