weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून-(बड़ी खबर) आज पहाड़ से मैदान तक इन 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून (weather alert)- पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में मौसम लगातार व्यवस्था को बाधित करने में लगा है भूस्खलन और मार्ग अवरुद्ध जैसी घटनाएं रोजाना किसी न किसी जिले में हो रही है। ऐसे में सितंबर महीने के पहले सप्ताह में भी बारिश के कारण जगह-जगह आपदा आने का सिलसिला जारी है। आज भी उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग द्वारा आज राज्य में पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ओवरटेक के झगड़े ने ले ली बेगुनाह की जान! मॉर्निंग वॉक पर निकले ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत

मौसम विभाग ने आज 4 सितंबर को राज्य के देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर तथा चमोली जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। तथा साथ ही शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि तथा तेज बौछार होने की संभावना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  Ruleta con promociones diarias para Mac: Todo lo que necesitas saber

इस दौरान संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़क राजमार्ग में अवरोध उत्पन्न हो सकता है तथा पहाड़ी क्षेत्र में कहीं पर नदी नाले उफान पर आ सकते हैं उन्होंने लोगों से विशेष एहतियात बरतते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें