आयोग के विज्ञापन संख्या 57/ उ०अ० से०च०आ०/2024 दिनांक 14 मार्च, 2024 द्वारा उत्तराखण्ड वन विकास निगम के अंतर्गत स्केलर के कुल 200 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु राज्य के पांच जनपदों अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ एवं टिहरी गढ़वाल में 15 मई, 2024 से शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा का संचालित की जा रही है।
जनपद पिथौरागढ़ एवं उत्तरकाशी में उक्त शारीरिक परीक्षण क्रमशः दिनांक 21 मई, 2024 एवं दिनांक 27 मई, 2024 को समाप्त हो रही है।
उक्त शारीरिक परीक्षण के संचालन के दौरान कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा अपरिहार्य कारणों (यथा- स्वास्थ्य खराब होने, अन्य परीक्षा में सम्मिलित होने आदि) से शारीरिक परीक्षण तिथि को सम्मिलित न हो पाने के संदर्भ में अवगत कराया गया है।
उपरोक्त संदर्भ में, ऐसे अभ्यर्थी जिनकी शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा के लिए उक्त जनपद पिथौरागढ़ एवं उत्तरकाशी के परीक्षण केन्द्रों में निर्धारित की गई थी तथा वे अपनी शारीरिक परीक्षण की निर्धारित तिथियों को अपरिहार्य कारणों से सम्मिलित नहीं हो पाये, उनके लिए शारीरिक परीक्षण हेतु अंतिम अवसर प्रदान करते हुए जनपदवार निम्नवत तिथियां निर्धारित की गई है-
- जनपद पिथौरागढ़ शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा दिनांक 22 मई, 2024 को एवं दौड़ दिनांक 23 मई, 2024
- जनपद उत्तरकाशी शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा दिनांक 28 मई, 2024 एवं दौड – दिनांक 29 मई, 2024
अतः उक्त जनपदों में शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा में अपनी निर्धारित तिथि को अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे उक्तानुसार शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें, इसके पश्चात शारीरिक परीक्षण के लिए कोई भी अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “देहरादून -(बड़ी खबर) 200 पदों की भर्ती को लेकर UPDATE”
Comments are closed.



चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा 

Gaugread post