देहरादून। बेरोजगार युवाओं के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दो भर्तियां निकाली हैं। राज्य लोक सेवा आयोग की व्यवस्थाधिकारी भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं, जबकि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग राज्य उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोष आयोग की भर्ती के लिए 22 से आवेदन शुरू होंगे।
- राज्य लोक सेवा आयोग की भर्ती के लिए नौ तक आवेदन
राज्य लोक सेवा आयोग ने डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, राज्य संपत्ति विभाग और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में व्यवस्थाधिकारी व व्यवस्थापक के 13 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। भर्ती संबंधी पूरी जानकारी वेबसाइट पर दी गई है। नौ फरवरी आवेदन की अंतिम तिथि है। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 172.30 रुपये, एससी, एसटी को 82.30 रुपये और शारीरिक दिव्यांग को 22.30 रुपये शुल्क देय होगा। भर्ती परीक्षा के लिए हल्द्वानी, हरिद्वार और देहरादून में केंद्र बनाए जाएंगे।
- आबकारी निरीक्षक की शारीरिक मानक परीक्षा 30 से
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के तहत आबकारी निरीक्षक एवं उप कारापाल पद के लिए शारीरिक मानक परीक्षा 30, 31 जनवरी व एक फरवरी को सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र, हरिद्वार में कराएगा। 24 जनवरी को प्रवेशपत्र जारी कर दिए जाएंगे। इसकी विस्तृत जानकारी आयोग ने वेबसाइट पर जारी कर दी है।
- यूकेएसएसएससी भर्ती के लिए 11 फरवरी तक आवेदन
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में राज्य उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष, सदस्य, जिला उपभोक्ता परितोष आयोग के अध्यक्ष, सदस्य मिलाकर कुल 13 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। 22 जनवरी से 11 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 13 से 15 फरवरी तक आवेदन में करेक्शन कर सकेंगे। मार्च में भर्ती परीक्षा संभावित है। आवेदन के लिए 300 रुपये शुल्क देय होगा। भर्ती संबंधी विज्ञापन की पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 

