- UKPSC Jail Wardens Recruitment Exam-2022: यूकेपीएससी की जेल बंदीरक्षक की शारीरिक परीक्षा इस तारिक से होगी शुरू।
देहरादून-(नितेश बिष्ट) उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने जेल बंदीरक्षक की शारीरिक परीक्षा की तिथि अपने वेबसाइट पर जारी कर दी है। यह परीक्षा 15 मई से शुरू होगी। कारागार विभाग के अंतर्गत जेल बंदीरक्षक परीक्षा–2022 में शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता की परीक्षा कराई जाएगी। प्रदेश के 6 केंद्रों पर पुलिस विभाग की ओर से शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। साथ ही आयोग ने संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र भी अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।
चयनित अभ्यर्थी psc.uk.gov.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते है। आयोग द्वारा जारी तिथि के अनुसार शारीरिक परीक्षा एसडीआरएफ देहरादून में 15, 16, 17 मई, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में 20, 22, 23 मई, आईआरबी द्वितीय देहरादून में दो और तीन मई, आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव रामनगर नैनीताल में 29 मई 1, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में 13 और 15 मई जबकि 31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर में 28 अप्रैल को चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड व शारीरिक दक्षता की परीक्षा संपन्न होगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी रावत ने जानकारी देते हुए कहा कि शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा की नवीन तिथियों के अनुसार योग्य अभ्यर्थी आयोग की अधिकृत वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

