देहरादून: दिनांक 04.11.2024 को प्रातः लगभग 8:00 बजे मरचूला, जिला अल्मोड़ा के समीप बस संख्या-UK12PA 0061 के दुर्घटनाग्रस्त होने से अत्यधिक जनहानि हुई है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण परिवहन विभाग के सम्बन्धित अधिकारी द्वारा अपने उत्तरदायित्वों का सही ढंग से निर्वहन न किया जाना है। चूंकि सम्बन्धित अधिकारी का कृत्य इतना गम्भीर है कि उनके स्थापित हो जाने की दशा में दीर्घ शास्ति का समुचित आधार हो सकता है, अतः उक्त के दृष्टिगत सुश्री नेहा झा, परिवहन कर अधिकारी (प्रभारी सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी), रामनगर को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है। निलम्बन की अवधि में सम्बन्धित अधिकारी परिवहन आयुक्त कार्यालय, देहरादून से सम्बद्ध रहेंगी।
- निलम्बन की अवधि में सुश्री नेहा झा, परिवहन कर अधिकारी (प्रभारी सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी), रामनगर को वित्तीय नियम संग्रह खण्ड-2, भाग-2 से 4 के मूल नियम-53 के प्राविधानानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्द्धवेतन पर देय अवकाश वेतन की राशि के बराबर देय होगी तथा उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि पर मंहगाई भत्ता, यदि ऐसे अवकाश वेतन पर देय है, भी अनुमन्य होगा। किन्तु ऐसे अधिकारी को जीवन निर्वाह के साथ कोई मंहगाई भत्ता देय नहीं होगा, जिन्हें निलम्बन से पूर्व प्राप्त वेतन के साथ मंहगाई भत्ता अथवा मंहगाई भत्ते का उपान्तिक समायोजन प्राप्त नहीं था, निलम्बन के दिनांक को प्राप्त वेतन के आधार पर अन्य प्रतिकर भत्ते भी निलम्बन की अवधि में इस शर्त पर देय होंगे, जब इसका समाधान हो जाय कि उनके द्वारा उस मद में व्यय वास्तव में किया जा रहा है, जिसके लिए उक्त प्रतिकर भत्ते अनुमन्य हैं।
- उपर्युक्त प्रस्तर-2 में उल्लिखित मदों का भुगतान तभी किया जायेगा जबकि सुश्री नेहा झा, परिवहन कर अधिकारी (प्रभारी सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी), रामनगर इस आशय का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करें कि वह किसी अन्य सेवायोजन, व्यापार, वृत्ति व्यवसाय में नहीं लगे हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) यूपी- मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की मौत एक घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भीमताल में बाहरी बर्दाश्त नहीं, कांग्रेसियों ने अपनी ही पार्टी को दी चुनौती
हल्द्वानी :देर रात बिगड़ा मौसम, हल्द्वानी में तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान
देहरादून :(बड़ी खबर) आज भी प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव 
