Dehradun , Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में आज पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में गरज चमक के साथ तेज बारिश आंधी तूफान की संभावना के दृष्टिगत ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 14 जून को राज्य के देहरादून , हरिद्वार ,नैनीताल, उधम सिंह नगर ,चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं तेज आकाशीय बिजली चमकने , गरज चमक के साथ भारी बारिश व मैदानी इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है। वहीं राज्य के शेष जनपदों में गरज चमक के साथ कहीं कहीं तेज बारिश व 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेंदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक 14 जून को राज्य के कई इलाकों में रेन थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी देखने को मिलेगी साथ ही मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं पर तेज हवाओं के साथ स्ट्रांग सरफेस विंड (तेज सतही हवा) भी देखने को मिलेगी ऐसे में पेड़ गिरने या कच्चे मकानों को नुकसान हो सकता है साथ ही कई जगहों पर बादल गरजने के साथ ही आंधी तूफान के बारिश और बिजली चमकने की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट के दौरान लोगों को सचेत करते हुए कहा कि आंधी तूफान में पेड़ गिरने की संभावनाएं हैं और कहीं कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है तथा ओलावृष्टि वृक्षारोपण और बागवानी को खतरा हो सकता है। उन्होंने लोगों से खुले स्थानों पर ना जाने और ओलावृष्टि के समय अपने मवेशियों को घर के अंदर बांधे रहने की सलाह दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: नगर निगम बोर्ड बैठक में ये 16 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) खाद की दुकानों में छापेमारी, FIR के निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कमिश्नर मौके पर नाराज, इन अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
हल्द्वानी- हाइडिल ऑफिस में छापा: नशे में ड्यूटी करते पकड़े गए कार्यालय सहायक दीपक बोरा, निलंबन की कार्रवाई
देहरादून :(बड़ी खबर) लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी
उत्तराखंड: ब्रिगेडियर हत्याकांड पर राहुल गांधी का रिएक्शन, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: गांव खेतों से क्रिकेट के मैदान तक का सफर, सभ्या नेगी की मेहनत लाई रंग, उत्तराखंड अंडर-23 टीम में चयन
उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि
उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया 
