- अटल उत्कृष्ट स्कूलों की छुट्टियां इस वजह से हुई रद्द।
देहरादून- प्रदेश के शिक्षा विभाग ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में अटल उत्कृष्ट स्कूलों के कमजोर प्रदर्शन के चलते सख्त रुख अपनाया है। दरअसल सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में शामिल 155 स्कूलों का रिजल्ट इस साल कमजोर रहा है। इंटरमीडिएट में तो करीब आधे छात्र फेल हो गए हैं। वहीं हाईस्कूल में केवल 60 फीसदी छात्र पास हो सके, बाकी 40 प्रतिशत छात्र नाकामयाब रहे। इसको देखते हुए डीजी–शिक्षा बंशीधर तिवारी ने शनिवार को 50 फ़ीसदी से कम रिजल्ट वाले स्कूलों का जवाब–तलब करने के आदेश दिए।
साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि जिन विषयों में सीबीएसई के औसत रिजल्ट से कम रिजल्ट रहा है विषय के शिक्षकों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही इस साल अटल स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। डीजी–शिक्षा के मुताबिक जिन छात्रों की कंपार्टमेंट आई है, उन विषयों के शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आकार छात्रों को अंक सुधार परीक्षा के लिए तैयार करेंगे। जिससे शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियां रद्द हो गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर खुद की भी दे दी जान
देहरादून :(बड़ी खबर) नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा इस तारीख़ पर
हल्द्वानी : रेट्रो साइलेंसर पर हुए विवाद में युवक को मारा चाकू, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घेराव
उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा
हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत
उत्तराखंड: UPSC में पहाड़ के युवाओं ने लहराया परचम, देखें उत्तराखंड के युवाओं की पूरी लिस्ट 

