देहरादून -कॉपी जांचने वाले भर्ती विशेषज्ञों की कमी की वजह से जारी पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम आठ माह से अटका हुआ है। राज्य लोक सेवा आयोग का दावा है कि दिसंबर के अंत तक परिणाम आने की संभावना है।
दरअसल, राज्य लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 10 अगस्त 2021 को जारी किया था। पीसीएस प्री परीक्षा पिछले साल तीन अप्रैल को कराई थी। इसका परिणाम उसी साल 26 मई को जारी किया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा पिछले साल अगस्त में होनी थी, जो टल गई थी। इस साल आयोग ने 23 से 26 फरवरी के बीच
सप्ताह मुख्य परीक्षा कराई थी। आठ माह से आयोग इसका परिणाम जारी नहीं कर पाया। आयोग के सचिव जीएस रावत का कहना है कि चूंकि मुख्य परीक्षा में कॉपी जांचने के लिए विशेषज्ञ आते हैं, लेकिन उनकी उपलब्धता अपेक्षाकृत कम हो पा रही है। उन्होंने बताया कि आयोग जिन विशेषज्ञों को बुला रहा है, उनमें से आधे से भी कम आ रहे हैं। इस वजह से कॉपियां जांचने की प्रक्रिया धीमी चल रही है, लेकिन आयोग निष्पक्ष जांच कराने को प्रतिबद्ध है। दूसरी ओर, राज्य लोक सेवा आयोग के पास समूह-ग की भर्तियों की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी है। आगामी चार माह में आयोग करीब 11 समूह ग की परीक्षाएं कराने जा रहा है। जो परीक्षाएं ओएमआर शीट पर होती हैं, उनका परिणाम जारी करना अपेक्षाकृत आसान है। आयोग के सचिव जीएस रावत ने कहा कि दिसंबर के अंत तक पीसीएस मुख्य परीक्षा परिणाम जारी करने का लक्ष्य रखा गया है।
- सहायक कृषि अधिकारी भर्ती की परीक्षा तिथि बदली
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक कृषि अधिकारी परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। इसकी सूचना वेबसाइट पर की है। आयोग के सचिव एसएस रावत के मुताबिक, पहले सहायक अधिकारी की लिखित परीक्षा 26 नवंबर को होनी थी, जिसकी तिथि बदलकर 25 नवंबर कर दी गई है। उन्होंने बताया है कि परीक्षा से एक पूर्व सभी अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र जारी कर दिए जाएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : असहाय विधवा माता क्षमा का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ, बैंक से दिलाई नो ड्यूज
हल्द्वानी :(दुखद) यहां स्कूटी स्लिप होने से युवक की मौत
उत्तराखंड: यहां लापता बच्चे का 9 दिन बाद मिला शव
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप
उत्तराखंड: सरकार के फैसले से तीर्थ पुरोहित और कारोबारियों में खुशी
सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार 
