देहरादून- राज्य के शिक्षा महकमे में राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य यों के रिक्त 50% पदों को प्रवक्ताओं की विभागीय परीक्षा के माध्यम से भरा जाएगा। विभागीय परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रवक्ता पदोन्नत होकर प्रधानाचार्य बन सकेंगे आगामी 9 सितंबर को राज्य कैबिनेट की होने वाली बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा।
गौरतलब है कि राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य 700 से अधिक पद रिक्त हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानाचार्य का पद शत प्रतिशत पदोन्नति का है, वही इंटर कॉलेजों की संख्या राजकीय हाई स्कूल से अधिक होने के कारण प्रधानाचार्य के पदों को शत प्रतिशत पदोन्नति से भरना संभव नहीं हो पा रहा है। राज्य में जहां इंटर कॉलेजों की संख्या 1406 है तो वही हाई स्कूल की संख्या केवल 912 है इसमें भी हाई स्कूल की प्राध्यापकों में 200 से अधिक पद रिक्त हैं। वही एलटी और प्रवक्ता से प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति में भी विलंब की समस्या बनी हुई है, लिहाजा सरकार तेजी से पदोन्नति प्रकरण में निर्णय लेने के आदेश दे चुकी है। अब प्रधानाचार्य के 50% पदों को सीधी भर्ती से बढ़ने के शिक्षा विभाग का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। जिसको लेकर सरकार शीघ्र निर्णय लेने जा रही है जिसमें शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत का कहना है कि 50% पर प्रवक्ताओं की विभागीय परीक्षा के माध्यम से भरे जाएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 
