देहरादून- उत्तराखंड में कोविड-19 की चौथी लहर के मद्देनजर सरकार जल्द बाहर से राज्य में आने वाले लोगों का कोविड-19 टेस्ट कराने जा रही है। साथ ही सरकार ने टेस्टिंग की क्षमता को भी दुगना करने का फैसला लिया है। कोविड-19 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई वचन बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सचिवालय मैं बैठक में हिस्सा लेते हुए अधिकारियों को कोविड-19 में प्रभावी नियंत्रण करते हुए नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह ने मीडिया से हुई बातचीत में बताया कि उत्तराखंड में चार धाम के अलावा जो लोग बाहर से आएंगे उन्हें टेस्टिंग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। और उनकी टेस्टिंग की जाएगी। वर्तमान में राज्य में 80 एक्टिव केस हैं और सभी होम आइसोलेशन में है।
इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्कूलों को भी वैक्सीनेशन तेजी के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं और चार धाम यात्रा रूट पर स्वास्थ्य केंद्रों में पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 

