देहरादून- मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में मंगलवार को उत्तराखण्ड में टेलीमेडिसिन सेवाओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए टेलीमेडिसिन सेवा लोगों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसीन को प्रभावी रूप से स्थापित करने पर यह पलायन रोकने में भी मददगार रहेगी। इसके महत्त्व को देखते हुए उन्होंने इस योजना को सफल बनाने के लिए सर्वप्रथम इस क्षेत्र में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य विभाग को टेलीमेडिसिन की विश्वस्तरीय तकनीकी एक्सपर्ट्स की टीम को शामिल करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने सचिव स्वास्थ्य को निर्देशित किया कि टेलीमेडिसिन सेवाओं को और कारगर बनाने के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि टेलीमेडिसिन के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में भी शीघ्र ही इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर होने वाली है, शैडो एरिया में नए मोबाइल टावर लग जाने से टेलीमेडिसीन के क्षेत्र में सुधार होगा।
मुख्य सचिव ने कहा कि टेलीमेडिसिन को प्रदेशभर में मजबूती से लागू करने के लिए एक मजबूत मॉनिटरिंग सिस्टम डेवलप किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि टेलीमेडिसिन हेतु अवस्थापना सुविधा, उपकरणों आदि के लिए प्रत्येक स्तर की तिथि निर्धारित कर दी जाएं।
इस दौरान बैठक में सचिव श्री आर. राजेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 
