देहरादून : अंतरमंडलीय तबादलों में देरी से नाराज शिक्षकों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया। रविवार को राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान और महामंत्री रमेशचंद्र पैन्यूली ने इस बाबत माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. एसबी जोशी को ज्ञापन दिया है।
रविवार को डॉ. जोशी सुबह से निदेशालय में सोमवार को भारत भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी में जुटे थे। निदेशालय खुला होने की सूचना मिलने पर चौहान और पैन्यूली ने ननूरखेड़ा जाकर निदेशक से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय समीक्षा बैठक में ऐलान किया था कि दस दिन के भीतर अंतरमंडलीय तबादले कर दिए जाएंगे। आज 12 दिन बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। एलटी कैडर शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादलों के लिए पिछले कई महीने से केवल कमेटी कमेटी और रिपोर्ट रिपोर्ट का खेल खेला जा रहा है।
निदेशक ने बताया कि शासन को समय पर लिस्ट तैयार कर भेज दी गई थी। शासन ने कुछ आपत्तियां लगाई हैं। उनका हल किया जा रहा है। चौहान और पैन्यूली ने कहा कि यदि मंगलवार शाम अंतरमंडलीय तबादलों का आदेश जारी नहीं हुआ तो बुधवार 11 दिसंबर से माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 

