अल्मोड़ा : नशे ने बना दिया मां का हत्यारा, गिरफ्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। दन्यां थाना क्षेत्र के ग्राम नैनोली में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी बेटे गोकुल को शनिवार रात ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मां के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने बताया कि पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी बेटा अक्सर पैसे के लिए अपनी मां के साथ मारपीट करता था। इसी के चलते उसने मारपीट कर मां की हत्या कर दी। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान

मामले की विवेचना कर रहे एसआई विजय सिंह नेगी ने बताया कि ग्राम नैनोली निवासी लीलाधर भट्ट मेहनत मजदूरी करके परिवार का लालन-पालन करते हैं। उनके तीन बच्चे एक बेटी और दो बेटे हैं। एक बेटा हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करता है जबकि विवाहित बेटी की मौत हो चुकी है। छोटा बेटा गोकुल भट्ट उनके साथ ही रहता है। वह किशोरावस्था से ही नशे का आदी हो गया। हर रोज नशा करके गांव और उसके आसपास ही घूमता रहता था। कोई काम नहीं होने के कारण पैसे के लिए या तो कहीं से सामान आदि उठा लेता था या फिर जबरन अपने घर वालों पर पैसे के लिए दबाव बनाता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी

आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि वह नशे की आदत को शांत करने के लिए घर वालों पर पैसा देने के लिए दबाव बनाता था। पैसा नहीं देने पर हर रोज अपने माता-पिता से मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी उसने शाम को पहले अपने पिता से और बाद में माता से मारपीट की थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी

मारपीट के चलते पिता तो घर से चले गए थे लेकिन बाद में उसने अपनी मां गोपुली देवी (62) के साथ बुरी तरह मारपीट की और उसका गला भी दवा दिया। जांच कर रहे दरोगा ने बताया कि शरीर पर चोटों के कई निशान भी पाए गए हैं, जिस आधार पर माना जा रहा है कि उसने पीट-पीट कर अपनी मां की हत्या की है। इसके बाद फरार हो गया।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें