उत्तराखंड: मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सच साबित हुई है, और प्रदेशवासियों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी एक खास अनुभव लेकर आई है। रविवार को देर शाम से हिमालय की ऊंची चोटियों पर बारिश और हिमपात शुरू हो गया, और इसके साथ ही नीति घाटी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड का प्रकोप शुरू हो गया।वही देर रात मसूरी भी भी मौसम का पहला हिम पात देखने क़ो मिला जिससे देहरादून मे भी ठंड बढ़ गई
उत्तरकाशी जनपद में इस सीजन का पहला हिमपात हो रहा है, जो अभी भी जारी है। खासकर श्री गंगोत्री धाम और हर्षिल क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हो रही है, जिससे क्षेत्र में ठंड का स्तर और भी बढ़ गया है। इसके अलावा, श्री यमुनोत्री धाम और अन्य जनपद क्षेत्र में भी बादल छाए हुए हैं, जिससे पूरे घाटी क्षेत्र में कड़ी ठंड महसूस की जा रही है।
वहीं, वीकेंड के दौरान उत्तराखंड आए पर्यटकों के लिए हिमपात एक शानदार तोहफा साबित हो रहा है। पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेते हुए इस ठंडे मौसम में प्राकृतिक सौंदर्य का पूरा अनुभव कर रहे हैं। बर्फ से ढकी पहाड़ियां और ठंडी हवाएं पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं।
मौसम के इस बदलाव ने उत्तराखंड में सर्दी के मौसम का आगाज किया है, और साथ ही पर्यटकों के बीच प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए नए जोश और उमंग का संचार किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
