देहरादून– राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री सुरेश भट्ट ने आज उपाध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण किया । इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व विभागीय अधिकारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान श्री भट्ट ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करना और राज्य के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र और राज्य की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को पहुंचाना उनका लक्ष्य है।
मंगलवार को देहरादून स्थित कार्यालय में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री सुरेश भट्ट ने अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान अधिकारियों को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर करने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के व्यवस्थाओं और भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिए जाने की बात कही। श्री भट्ट ने कहा कि विषम भौगोलिक स्थिति वाले प्रदेश में पहाड़ों की ग्रामीण व दूरस्थ इलाकों की स्वास्थ्य सुविधाओं में कैसे तेजी आए और अंतिम व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा व्यवस्था का लाभ मिले इसके लिए वह भरपूर प्रयास करेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर सुनीता टम्टा, अपर निदेशक भागीरथी जंगपांगी, संयुक्त सहायक निदेशक डॉक्टर तुहिन, सहायक निदेशक बीएस नेगी और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, काशीपुर जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल,कार्यालय प्रभारी कौतुभानंद जोशी, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, राज्य मंत्री रमेश गड़िया, ज्योति गैरोला, कैलाश पंत, मधु भट्ट, देवेंद्र भसीन, अनिल गोयल, प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी, जिला प्रभारी पुष्कर काला, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे 

