- गायिका हेमा नेगी समेत 13 को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार
अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का चयन
देहरादून। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार 2024-25 के लिए प्रदेश भर से 13 महिलाओं का चयन किया है। इसके अलावा 33 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार चार सितंबर को दिया जाएगा।
विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए इस साल प्रदेश भर से 13 महिलाओं का चयन किया गया है। इसमें रुद्रप्रयाग से लोकगायिका हेमा नेगी करासी, अल्मोड़ा से मीता उपाध्याय, बागेश्वर के अलिशा मनराल, चमोली के सुरभि, चंपावत से अनामिका बिष्ट, देहरादून से शिवानी गुप्ता, हरिद्वार से रूमा देवी, नैनीताल से नैना, पौड़ी से रोशमा देवी, पिथौरागढ़ से रेखा भट्ट, टिहरी से साक्षी चौहान, उत्तरकाशी से विजयी लक्ष्मी जोशी, ऊधमसिंह नगर से रेखा शामिल हैं।
महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार
विभाग की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया।
इसमें अल्मोड़ा से सुनीता देवी, सुनीता, सोनी फर्त्याल, बागेश्वर से मुन्नी रावत, चमोली से शोभा देवी, सरोजनी देवी, चंपावत से दीपा पांडे, देहरादून से पिंकी भट्ट, उर्मिला तोमर, नंदिनी, हरिद्वार से वंदना सैनी, इंदु, ललिता सहगल, सोनिया शर्मा, नैनीताल से नीता आर्या, कंचन तिवारी, सीमा कुमारी, पौड़ी से उषा बिष्ट, गंगोत्री, हेमा जैन, पुष्पा देवी, वंदना, पिथौरागढ़ से विमला रावल, जानकी भंडारी, रुद्रप्रयाग से सुनीता भट्ट, टिहरी से ज्योति सजवाण, बागेश्वरी, ममता राणा, ऊधमसिंह नगर से साइमा इकबाल, अनिता कटारिया, मीना नगडाली, उत्तरकाशी से सुनीता भट्ट, मंजू पंवार को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
रेखा आर्या ने बताया कि चार सितंबर को आईआरडीटी के सभागार में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 
