- आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर,कई जिलों में अलर्ट।
उत्तराखंड- मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को भी प्रदेश में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और चंपावत के कुछ इलाकों में तेज बारिश के आसार हैं।
प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है पिछले 24 घंटे के भीतर गढ़वाल मंडल के तमाम इलाकों सहित कुमाऊं मंडल पिथौरागढ़ में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई जबकि अधिकांश इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए हुए है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शनिवार को भी राज्य के कई जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश वहीं कुछ इलाकों में वर्षा के तीव्र दौर की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
ऐसा रहेगा आज मौसम का हाल⤵️
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और चंपावत के कुछ इलाकों में तेज बारिश के आसार हैं जबकि पिथौरागढ़,अल्मोड़ा , देहरादून , टिहरी और पौड़ी जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के इन सभी 11 जिलों को येलो अलर्ट पर रखा है।
अगले दो-तीन दिन बदला रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले दिनों की बात करें तो प्रदेश के सभी जिलों में अगले दो से तीन दिन कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में तेज और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
लगभग 150 से सड़कें बंद⤵️
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते मलबा और बोल्डर आने से राज्य में 150 से अधिक मार्ग पर आवागमन ठप है। इसमें बार्डर रोड, राज्य मार्ग से लेकर ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। सबसे अधिक प्रभावित चमोली जिला है, यहां पर 39 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। सीमांत पिथौरागढ़ जिले में एक बार्डर रोड और 22 ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित हैं। देहरादून जिले में मार्गाें के हाल खराब हैं। यहां पर एक राज्य मार्ग और 20 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं।
रुद्रप्रयाग में 11 ग्रामीण मोटर मार्ग, उत्तरकाशी में दो राज्यमार्ग, एक मुख्य जिला मार्ग और चार ग्रामीण मोटर मार्ग, नैनीताल में एक राज्यमार्ग और आठ ग्रामीण मोटर मार्ग, बागेश्वर में तीन मुख्य जिला मार्ग और चार ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। अल्मोड़ा में एक मुख्य जिला मार्ग व चार ग्रामीण मोटर मार्ग, चंपावत में तीन और पौड़ी गढ़वाल में 17 ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित हैं। ऊधमसिंह नगर में एक राज्य मार्ग और एक ग्रामीण मोटर मार्ग और टिहरी में एक राज्य मार्ग और 14 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद पड़े हैं। इन सभी मार्गों को खोले जाने का प्रयास जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी 
