देहरादून – उत्तराखंड के कई मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप कम हो गया है, लेकिन पाला अब भी दुश्वारियां बढ़ा रहा है.उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश होने की संभावना है। 3000 मीटर की ऊंचाई पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों जनपदों में घना कोहरा भी छाया रहेगा।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानी जनपदों में मौसम साफ रहेगा और अगले दो दिनों तक धूप खिली रहेगी। 29 जनवरी को हल्के बादल छा सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
30 और 31 जनवरी को भी इसी तरह की हालत रह सकते हैं। आज पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जबकि अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा.
आईएमडी की पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट के मुताबिक टिहरी का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जनवरी में बर्फ से लकदक रहने वाली पहाड़ों का रानी मसूरी और नैनीताल में इस साल अब तक एक भी बार बर्फबारी नहीं हुई है। इस कारण सर्दियों में मसूरी आने पाले पर्यटकों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 
