देहरादून- उत्तराखंड में दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर प्रवेश शुल्क के बजाय ग्रीन सेस लगाने की तैयारी की जा रही है। सरकार इसके लिए एक सिस्टम तैयार कर रही है ठीक जिस प्रकार फास्ट टैग काम करता है। उसी की तर्ज पर वाहनों से ग्रीन टैक्स कट जाएगा । इसके अलावा राज्य में रोडवेज और प्राइवेट ऑपरेटरों की बसों का किराया कम करने की भी संभावनाएं तलाशी जा रही है।
इस बात की जानकारी परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने दी। राजधानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रीन शेष केवल बाहर से आने वाले वाहनों से ही लिया जाएगा। उत्तराखंड के वाहन इससे मुक्त रहेंगे। दरअसल अब तक राज्य में प्रवेश शुल्क की व्यवस्था लागू है। पर केंद्र ने सभी राज्यों को इस टैक्स को बंद करने के निर्देश दिए थे लिहाजा पिछले कुछ समय से परिवहन विभाग ग्रीन सेस का सॉफ्टवेयर तैयार करने में जुटा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह टेक्स 30 से ₹60 तक हो सकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ओडिशा से आ रही थी नशे की खेप, उत्तराखंड पुलिस ने 558 किलो गांजा पकड़ा
सीएम धामी ने कराई पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड: GB पंत यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आया UPDATE
उत्तराखंड: यहां बेवफा सनम! प्रेमी के लिए पत्नी ने बसा-बसाया घर उजाड़ा, अब प्रेमी ने कर ली दूसरी शादी
हल्द्वानी : महिलाओं के हक के लिए आगे आए नीरज तिवारी
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट काउंटडाउन शुरू: बोर्ड रिजल्ट पर आया बड़ा अपडेट
हल्द्वानी : प्राधिकरण ने पत्रकार 11 को हराया, 5 मैच की सीरीज में एक एक की बराबरी
उत्तराखंड: अक्षय तृतीया पर सीएम धामी ने किया गंगा घाट का लोकार्पण, भक्ति में डूबा हरिद्वार
उत्तराखंड से किडनैप कर देश से बाहर ले जाने की तैयारी! पुलिस ने आखिरी वक्त पर बचाई बच्ची
उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, यहाँ दो बार महसूस हुए भूकंप के झटके 
