- Uttarakhand Weather Update: मौसम में फिर एक बार हलचल शुरू, इन जिलों में बारिश की संभावना।
देहरादून- इस वर्ष उत्तराखंड में मौसम का मिजाज कुछ बदलता नजर आ रहा है। मार्च से ही प्रदेश में बारिश का दौर जारी है, जिससे अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी से राहत है। मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश पर्वतीय जिलों में 19 मई तक बारिश की संभावना जताई है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत अन्य जिलों में 19 मई तक बारिश की संभावना है।
जबकि मैदानी जिलों में मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है। साथ ही आपको बता दें सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने का दौर शुरू हो चुका है। जिसके चलते यहां के तापमान में उछाल देखा जा रहा है। बता दे राजधानी देहरादून में सोमवार को इस सीजन का अधिकतम तापमान सर्वाधिक 37.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। यहां न्यूनतम तापमान भी 20.2 डिग्री दर्ज हुआ। वही बात करे अन्य क्षेत्रों की तो पंतनगर में 36.1, मुक्तेश्वर और नई टिहरी का पारा 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही विभाग के अनुसार तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 
