देहरादून– प्रदेश के शिक्षक अब गैर शैक्षणिक कार्य नहीं करेंगे। उनकी बीएलओ और जनगणना में डयूटी नहीं लगेगी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि यह छात्र हित में है, इस मसले पर शासन की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
प्रदेश के बेसिक, जूनियर हाईस्कूल और माध्यमिक के शिक्षक पिछले काफी समय से गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग करते आ रहे हैं। उन्हें पूर्व में विभाग की ओर से इसका आश्वासन मिलता रहा है, लेकिन चुनाव में उनकी बीएलओ ड्यूटी लगा दी जाती है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान के मुताविक शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने पर विभागीय मंत्री की ओर से सहमति जताई गई है।
वहीं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, स्कूलों में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए किसी भी शिक्षक से गैर शैक्षणिक काम नहीं कराया जाएगा। उनकी वीएलओ और जनगणना में भी डयूटी नहीं लगाई जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर? 
