हल्द्वानी– सोशल मीडिया पर पनपा बेइंतहा प्यार शादी तक पहुंचा, लेकिन फिर प्यार से साबित करने की नौबत आन पड़ी। लंदन वाले पति से वीडियो कॉल पर इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद महिला ने महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला के बहनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर उसकी लाश लटकती मिली। एसटीएच हल्द्वानी में चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की। मूलरूप से ज्योलीकोट की रहने वाली सबीना ने कुछ वर्ष पूर्व क्रिश्चियन धर्म अपना लिया था।
पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर चैटिंग के दौरान 44 वर्षीय सबीना की मुलाकात गोवा निवासी जोस डिकोस्टा से हुई। जोस लंदन की एक बेकरी में काम करता है और अकसर वहीं रहता है। करीब एक साल पहले दोनों के परिवार आपस में मिले और फिर जोस डिकोस्टा ने हल्द्वानी आकर सबीना से शादी कर ली। करीब दो माह पहले ही जोस वापस लंदन चला गया।
इधर, लंदन जाने के लिए सबीना भी लगातार वीजा के लिए प्रयास कर रही थी। बताया जाता है कि सबीना और जोस के बीच लगातार वीडियो कॉल और चैट होती रहती थी। शुक्रवार शाम भी दोनों के बीच वीडियो कॉल और चैट हुई। इस दरम्यान दोनों के बीच नोकझोंक हुई। जिसके बाद सबीना ने अंदर से कमरा बंद किया और फिर पंखे से दुपट्टा फंसा कर फांसी लगा दी।
इधर, लगातार फोन और मैसेज करने के बाद भी जब सबीना का फोन नहीं उठा तो जोस ने पास ही रहने वाली उसकी बहन को फोन किया। बहन मौके पर पहुंची तो अंदर से कुंडी लगी थी। उसके दरवाजे को धक्का दिया तो कुंडी टूट गई और देखा तो सामने सबीना का शव लटक रहा था। सबीना एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दूल्हे को अपनी शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी, इंप्रेशन के चक्कर में दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तराखंड : टिहरी जिले के दर्शन सिंह भंडारी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, जानिये वजह
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी
HNBGU में खाली सीटों पर प्रवेश शुरू, NCET-2026 अभ्यर्थी 19 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड: दहेज में मांगे 2 लाख! विवाद बढ़ा तो पति ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला
उत्तराखंड: पिस्टल से फायरिंग करना दूल्हे को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुआ केस
HeavyRainAlert_बारिश का असर, गौला-कोसी-नंधौर पर नजर_ ये रास्ते बंद..
उत्तराखंड में जुटे दुनिया भर के स्केटर्स, CM धामी ने एशियन ओपन ट्रॉफी का किया आगाज
उत्तराखंड में यहां जाम का ऐसा असर कि रेलवे फाटक भी नहीं हो सका बंद, 30 मिनट तक ट्रैक पर रुकी पैसेंजर ट्रेन 
