देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण से पिछले एक सप्ताह में दूसरी बड़ी खबर सामने आ रही है। चर्चा है कि प्राधिकरण के चेयरमैन ने अपने पद से खुद ही इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, सीएम धामी की प्राधिकरण में धमक के बाद से यहां हड़कंप मचा हुआ है। पिछले दिनों सीएम धामी ने प्राधिकरण में तैनात रहे अरुणेंद्र चौहान के तबादला यहां से कर दिया था। अरुणेंद्र और चेयरमैन दोनों की ही तैनाती त्रिवेंद्र काल मे हुई थी। इन दोनों को एक पूर्व सीएम और उनकी बेटी का भी करीबी बताया जाता है।
मुख्यमंत्री धामी ने पिछले दिनों यहां से चौहान को हटाया तो तभी से चेयरमैन को भी लेकर चर्चाएं तेज थी। आज एकाएक चेयरमैन के इस्तीफे की चर्चाएं तेज हैं। उनका फोन स्विच ऑफ है। उनका कार्यालय इस्तीफे को दबी जुबान स्वीकार कर रहा है। लेकिन खुलकर नहीं बोल रहा।
आपको बता दें कि स्वस्थ्य प्राधिकरण के पास आयुष्मान भारत एवं आयुष्मान उत्तराखंड योजना के संचालन का जिम्मा है। तमाम अस्पताल इनसे सम्बद्ध है। अस्पतालों को पैनल और डि पैनल करने के नाम पर भी कई चर्चे हैं ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ
उत्तराखण्ड : सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नैनीताल : (बड़ी खबर) मुख्य सचिव ने देखे निर्माण कार्य, दिए ये निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या 
