- उत्तराखण्ड के ग्रामीण विकास को लेकर हुआ चितन शिविर का आयोजन, ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियो को दी संजीवनी
देहरादून– ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजपुर स्थित सीएसआई इंस्टिट्यूट के सभागार में ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि यह मात्र समीक्षा नहीं बल्कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक चिंतन है।
शुक्रवार को आयोजित इस समीक्षा में ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों सहित प्रदेश भर के सीडीओ तथा वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के सभी खंड विकास अधिकारी जुड़े। बैठक के दौरान विभाग द्वारा किए संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन और विभाग द्वारा आगामी कार्यक्रमों के लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान विभाग द्वारा संचालित ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत केंद्र पोषित योजनाओं (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना-एनआरएलएम प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना) और राज्य वित्त पोषित योजनाओं (प्रधान) की समीक्षा की। मंत्री ग्राम सड़क योजना, मेरा गांव मेरी सड़क, मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना और एकीकृत आजीविका सहायता परियोजना आदि योजनाओं का प्रस्तुतिकरण भी दिया गया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम्य विकास विभाग में बेहतर कार्य करने वाले खंड विकास अधिकारियों को शाबाशी भी दी।
विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम्य विकास विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे। इस दिशा में अधिकारियों को मंत्री गणेश जोशी ने पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने कहा उत्तराखंड में श्री अन्न मिलेट्स की अपार संभावनाएं है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को श्री अन्न के प्रति लोगों लोगो को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा श्री अन्न स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद लाभदायक है। मंत्री ने अधिकारियों को कहा ग्रामीण पर्यटकों पर विशेष ध्यान दिए जाए। मंत्री ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आजीविका में किस प्रकार वृद्धि हो इस पर ठोस नीति बनाई जाए। मंत्री ने अधिकारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के भी निर्देशित किया।
इस अवसर पर सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा, अपर सचिव नितिका खण्डेलवाल, आयुक्त आनन्द स्वरूप, एके राजपूत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी से कहा- चाचा से करना होगा निकाह हलाला
हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, तीसरे मैच में जड़ा शतक
हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख 
