देहरादून- उत्तराखंड में चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न खाली पदों पर लैब टेक्नीशियन की भर्ती के लिए प्रस्तावित परीक्षा को स्थगित कर दिया है। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के सचिव की ओर से यह आदेश जारी किया है, हालांकि टेक्नीशियन संवर्ग के अन्य पदों पर 13 मार्च को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के कार्यक्रम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना के अनुसार ओटी टेक्निशियन, सीएसएसडी टेक्निशियन, रेडियोथैरेपी, टेक्निशियन ईसीजी, टेक्निशियन ऑडियोमेट्री टेक्निशियन, डेंटल टेक्निशियन, फिजियोथैरेपी टेक्नीशियन, ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट के पदों के लिए 13 मार्च को भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आज स्थगित हुई परीक्षा नैनीताल हाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई है । हाई कोर्ट द्वारा लैब टेक्नीशियन के पदों पर परीक्षा पुराने नियम के अनुसार करने के निर्देश दिए गए हैं । जिसके बाद चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से लैब टेक्नीशियन की आज रविवार को होने वाली प्रस्तावित परीक्षा स्थगित कर दी गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 

