- मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिथौरागढ़ जिले के भ्रमण के दौरान दिए गए विजन को साकार करने के लिए शासन के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये है। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा सीमान्त क्षेत्रों के विकास के लिये संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये समेकित प्रयासों की भी मुख्यमंत्री ने जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का समूचे उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव रहा है। यह समय समय पर उनके उत्तराखण्ड भ्रमण के दौरान स्पष्ट नजर भी आता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए कटिबद्ध है। हम सबको इस दिशा में प्राण प्रण में जुटना होगा।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी, सचिव मुख्यमंत्री श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, श्री शैलेश बगोली, श्री विनय शंकर पाण्डेय, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 
