हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- कल शहर में निकलेगी राम बारात, बाजार आने से पढ़ ले ये खबर… –

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani News: कल रामबारात के चलते दोपहर 2 बजे से हल्द्वानी में बडे वाहनों एवं बसों का डायवर्जन प्लान निम्न रहेगा। अगर आप बाजार काम से आ रहे है इस खबर को पढ़ ले।कल दिनांक 15/10/2023 रामबारात के अवसर पर समय 14:00 बजे से बडे वाहनों एवं बसों का डायवर्जन प्लान निम्न रहेगा।

🚸 बरेली रोड से आने वाले समस्त बड़े वाहन तीनपानी बाईपास तिराहा से डायवर्ट होकर गौला पुल / गौला बाईपास होते हुए हल्द्वानी / नारीमन / काठगोदाम से अपने गन्तव्य की ओर जायेंगे ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात

🚸 रामपुर रोड से आने वाली समस्त बड़े वाहन टीपी नगर से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम होते हुए बरेली रोड से तीनपानी बाईपास तिराहा से गौला पुल ताज चौराहा होते हुए रोडवेज बस स्टेशन जायेंगे ।

छोटे वाहन

🚸 बरेली रोड से आने वाले समस्त छोटे वाहन गांधी तिराहा से डायवर्ट होकर FTI तिराहा, ITI तिराहा होते हुये मुखानी चौराहा / नवाबी रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे ।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर

🚸 रामपुर रोड से आने वाले समस्त छोटे वाहन ITI तिराहा से डायवर्ट होकर मुखानी चौराहा / नवाबी रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे ।

🚸 कालाढुंगी रोड़ से आने वाले समस्त छोटे वाहन लालडांट / मुखानी चौराहा / नवाबी रोड से डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड

🚸 नैनीताल रोड से आने वाले समस्त छोटे वाहन नैनीताल कॉपरेटिव बैक तिराहे से डायवर्ट होकर अल्मोड़ा अर्बन बैक से अपने गन्तव्य को जायेंगे ।

🚸 OK होटल से दमुवाढुंगा की ओर चलने वाले ऑटो, स्टेडियम वाली गली से संचालित किये जायेगें।

🚸 मंगलपड़ाव ऑटो स्टैण्ड से लालकुंआ की ओर चलने वाले ऑटो / विक्रम / मैजिक गांधी इन्टर कॉलेज तिराहे से संचालित किये जायेगें ।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें