private hospital

देहरादून-(बड़ी खबर) 1 जनवरी से अस्पतालों में मिलेगी बड़ी राहत, सरकार ने लिया है यह फैसला

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है कि हर साल 1 जनवरी को अस्पताल में बढ़ाए जाने वाले यूजर चार्ज इस बार नहीं बढ़ाई जाएंगे ।उत्तराखंड में इस बार सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बड़ी राहत दी गई है। सीएम धामी के निर्देश पर अस्पतालों में इस बार यूजर चार्ज नहीं बढ़ेंगे।

एक जनवरी से सरकारी अस्पतालों में यूजर चार्ज में दस प्रतिशत की वृद्धि की जाती थी। सचिव स्वास्थ्य डा. आर राजेश कुमार की ओर से नई व्यवस्था पर स्थिति साफ की गई। उन्होंने बताया कि इस बार एक जनवरी से यूजर चार्ज में किसी भी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो

ओपीडी पर्चा बनाने के साथ ही जांच, एडमिशन समेत किसी भी मद में यूजर चार्ज नहीं बढ़ाए जाएंगे। इस सम्बन्ध में सभी जिलों में स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल

सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को जानकारी भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस मरीजों को रियायती दरों पर बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में यूजर चार्ज न बढ़ाए जाने का फैसला लिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें