देहरादून- उत्तराखंड में बिजली बेतहाशा महंगी हो सकती है। क्योंकि यूपीसीएल ने सभी श्रेणियों में 7.72 से बढ़ाकर 16.95% की बढ़ोतरी की मांग की है अभी नियामक आयोग को यह प्रस्ताव भेजा गया है । नियामक आयोग इसका अध्ययन करने के बाद सुनवाई के लिए इसे स्वीकार करेगा। दरअसल यूपीसीएल ने 15 दिसंबर को नियामक आयोग को 1 अप्रैल 2023 से बिजली की दरों में कुल 7.72% बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था और इस प्रस्ताव में यूपीसीएल ने नियामक आयोग को सितंबर 2022 से मार्च 2023 तक का 6.5% सर चार्ज भी खुद जोड़ते हुए ही आगे बढ़ाया था। नियामक आयोग ने इस प्रस्ताव को लौटा दिया और 26 दिसंबर तक संशोधित प्रस्ताव मांगा था। सोमवार को यूपीसीएल ने संशोधित प्रस्ताव भेज दिया है। इसमें 16.95% बढ़ोतरी की मांग की गई है। यानी आने वाले दिनों में अगर यह प्रस्ताव पास होता है तो बिजली का जोर का झटका आपकी जेब पर लगेगा।
उधर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग अब बिजली बढ़ोतरी के इस प्रस्ताव का अध्ययन करेगा, इसमें अगर कोई गलती हुई तो दोबारा यूपीसीएल को इसमें संशोधन के लिए भेजा जाएगा। अगर कोई तकनीकी गलती ना हुई तो नियामक आयोग इस पर जनसुनवाई का शेड्यूल जारी करेगा और प्रदेश भर में जनसुनवाई करने के बाद आयोग यूपीसीएल सभी क्षेत्र धारकों से सुझाव भी लेगा और इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा और नियामक आयोग का जो भी फैसला होगा वह बदलाव की दरें अप्रैल 2023 से लागू होंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

