उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- समूह- ग की आठ भर्तियों पर फैसला आज, विशेषज्ञ समिति ने सौंपी रिपोर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Uttrakhand Pepar Leak: आज पेपर लीक विवादों से घिरी समूह-ग की आठ भर्तियों के भविष्य पर फैसला होगा। भर्तियों के परीक्षण के लिए बनाई गई विशेषज्ञ समिति ने सोमवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया को अपनी रिपोर्ट सौंप है।

बता दे कि स्नातक स्तरीय परीक्षा, सचिवालय सुरक्षा संवर्ग सहित कई भर्तियों के पेपर लीक होने के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आठ भर्तियां खटाई में पड़ गई थीं। विगत 18 अक्तूबर को आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में तय किया हुआ था कि आठ भर्तियों में पेपर लीक हुआ या नहीं, कहां कमियां रहीं, जैसे सभी बिंदुओं पर जांच के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन किया जाएगा।

अक्तूबर में ही आयोग ने पूर्व आईएएस एसएस रावत की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन कर दिया था। समिति को अपनी रिपोर्ट देने के लिए दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक का समय दिया गया था। जिसके बाद सोमवार को समिति ने आयोग के अध्यक्ष मर्तोलिया को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि मंगलवार को आयोग की बैठक में यह रिपोर्ट रखी जाएगी। बैठक में ही आयोग इन भर्तियों पर निर्णय लेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान

इन भर्तियों पर होगा फैसला

एलटी भर्ती (1431 पद), उत्तराखंड वैयक्तिक सहायक (600 पद), कनिष्ठ सहायक (700 पद), पुलिस रैंकर्स भर्ती (250 पद), वाहन चालक भर्ती (164 पद), कर्मशाला अनुदेशक (157 पद), मत्स्य निरीक्षक भर्ती (26 पद) और मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती (272 पद)।
और पढ़ें…

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें