देहरादून: उत्तराखंड के आठ जिलों में बुधवार को आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पहाड़ी जिलों में बारिश के भी आसार हैं। बारिश एवं आंधी से तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी आदि जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है।
वहीं पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का येलो अलर्ट
रहेगा। देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर जिलों में झोकेदार हवाएं 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, मंगलवार को दून का तापमान 34.3 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। एक, दो और तीन मई को प्रदेशभर में बारिश के आसार हैं।
मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में मंगलवार को शाम को हल्की बारिश के साथ धूल भरी आंधी चली। आंधी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान जाफर हाल में टिन की दो चद्दर स्कूटर के ऊपर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय स्कूटर के ऊपर कोई बैठा नहीं था। वहीं बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। मसूरी आईं पर्यटक शालिनी गुप्ता का कहना था कि इन दिनों मैदानी क्षेत्रों में गर्मी पड़ रही है, जबकि यहां पर मौसम काफी सुहावना हो गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 

