- जल्द ही सात जिलों में ईएसआई से इलाज की सुविधा मिलेगी।
देहरादून– बीते कुछ समय से उत्तराखंड में नई–नई योजनाएं और सुविधाएं लागू हो रही है, जिससे प्रदेशवासियों को अच्छी सुविधा मिल रही है। दरअसल खबर है कि जल्द ही उत्तराखंड के सभी जिलों में राज्य कर्मचारी बीमा योजना (ईएसआई) के तहत प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगेंगी। बता दे अब तक प्रदेश के सात जिले ईएसआई से वंचित थे। लेकिन अब बाकी 7 जिलों को भी डिस्पेंसरियों की स्थापना और मेडिकल स्टाफ नियुक्ति की मंजूरी मिल चुकी है। ईएसआई के सीएमओ डॉ. आकाशदीप ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सभी 7 जिलों में भवन करीब–करीब चयनित हो चुके हैं। सरकार की मंजूरी मिलते ही आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्तियां शुरू कर दी जाएंगी। साथ ही 3 महीने के भीतर ही सारी प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश की जा रही है।
हर जिले की डिस्पेंसरी में 2 डॉक्टर रहेंगे तैनात
बता दे हर जिले की डिस्पेंसरी में 2 एलोपैथिक डॉक्टर, 2 फार्मिस्ट, एक एएनएम/प्रसाविका, 1 कनिष्ठ सहायक नियुक्त रहेगा। सातों डिस्पेंसरियों के लिए सरकार ने फिलहाल 63 पद सृजित किए हैं। वहीं राज्य में वर्तमान समय में 6.50 लाख ईएसआई कार्ड धारक है।
4 जिलों में खुलेंगे 6 नई डिस्पेंसरी
ईएसआई देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और पौड़ी में नई डिस्पेंसरियां भी खोलने जा रहा है। आपको बता दें अब तक इन जिलों में पिछले कई वर्षों से ईएसआई द्वारा कोई भी डिस्पेंसरी संचालित नहीं थी। इनमें देहरादून में जीएमएस रोड पर, पौड़ी में श्रीनगर में, हरिद्वार में बहादराबाद, पिरान कलियर समेत तीन और यूएसनगर में रुद्रपुर में एक नई डिस्पेंसरी बनेगी। ईएसआई इनके लिए भवन तलाश रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 

