रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के प्रयासों से मिली बड़ी सौगात
हल्द्वानी सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्थापित की जाएगी कैथ लैब
केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के प्रयासों से नौ करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक कैथ लैब
कुमाऊं की पहली कैथ लैब में कई प्रकार के होंगे जांचें।
हल्द्वानी- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से कुमाऊं की सौगात मिली है। लगभग 9 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक कैथ लैब स्थापित होगी उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में यह अपनी तरह की पहली कैथ लैब होगी।
केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने बताया कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कोटद्वार द्वारा सीएसआर के अंतर्गत डॉक्टर सुशीला तिवारी राजकीय हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में इस फैसले की स्थापना की जाएगी। आज कोटद्वार एवं डॉक्टर सुशीला तिवारी राजकीय हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के मध्य इस आशय का एक एमओयू भी हस्ताक्षर किया गया है। इस कैथ लैब की स्थापना से अब तक दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न बड़े अस्पतालों में की जाने वाली जांचे यही हो पाएंगे। जिससे कुमाऊं के मरीजों को काफी राहत मिलेगी और गंभीर बीमारियों की जांचों में भी काफी राहत होगी। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने कहा कि जन स्वास्थ्य के लिए यह महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुआ है। जल्द ही कैथ लैब की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर पीएल कोटद्वार के महाप्रबंधक श्री विश्वेश्वर उच्च एवं डॉक्टर सुशीला तिवारी राजकीय हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरुण जोशी तथा दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 

