नई दिल्ली। आखिरी चरण में फिर सक्रिय दक्षिण पश्चिम मानसून के चलते पहाड़ी से लेकर मैदानी राज्यों में मूसलाधार बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत देश के ज्यादातर इलाकों में बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। जगह- जगह जलभराव और सड़कें धंसने से यातायात बंद हो गया।
भारी बारिश के चलते जम्मू-कश्मीर में पुलिया बह गई तो हिमाचल में भी एक अस्थायी पुल बहा । गाजियाबाद के मकनपुर में बिजली की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई और चार अन्य लोग झुलस गए। दिल्ली- एनसीआर के नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार वारिश ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दीं। इस दौरान 50-70 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। केंद्र शासित चंडीगड़, पंजाब और हरियाणा राज्यों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है रुक कर मूसलाधार बारिशहो रही है। पंजाब के मालवा क्षेत्र और हरियाणा के अंबाला और यमुनानगर में तेज हवा के साथ बौछारें पड़ीं। वहीं देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। शनिवार को भी उत्तराखंड में वारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने शनिवार को 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले 

