देहरादून। पदोन्नति और तबादलों में देरी से नाराज शिक्षक मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय कूच करेंगे। शिक्षक संघ की वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में आंदोलन की 8 सितंबर के बाद की रणनीति तैयार की गई।
शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान की अध्यक्षता और महामंत्री रमेश पैन्युली के संचालन में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षक अवकाश के दिन श्रीनगर गढ़वाल और हल्द्वानी में एक विशाल रैली निकालेंगे और आम जनमानस तक अपनी न्यायोचित मांगों के लिए समर्थन हासिल करेगा। इसके बाद अपने विधानसभा क्षेत्र के विधायकों का घेराव करेंगे।
प्रमोशन-मानदेय बढ़ोतरी के लिए करेंगे आंदोलन
देहरादून। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका मिनी, कर्मचारी संगठन की बैठक में 18 वर्ष की सेवा कर चुकी कार्यकर्ताओं योग्यतानुसार प्रमोशन दिए जाने की मांग की गई। इसके साथ ही रिटायरमेंट पर 10 लाख रुपये देने और मानदेय बढ़ोतरी की मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की रणनीति तय की गई।
परेड ग्राउंड स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार को अध्यक्ष रेखा नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मानदेय बढ़ोत्तरी सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष रेखा ने कहा
कि जिनका 18 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है और जो बीए पास हैं, उन्हें सुपरवाइजर पद पर प्रमोशन दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से किसी भी सीनियर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रमोशन नहीं हुआ है। वरिष्ठता के आधार पर शीघ्र प्रमोशन किए जाने चाहिए, ताकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके अधिकार मिल सकें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ मेहंदी में फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा को लेकर आई Update
उत्तराखंड :(गजब) यहाँ दूसरों की जगह बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे 8 नाबालिग पकड़े
उत्तराखंड: बहला फुसला कर धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म का किया प्रयास
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार 
