weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून-(बड़ी खबर) आज इन जिलों में भारी बारिश, देखिए अगले 2 दिनों का भी हाल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का दौर बना हुआ है मौसम विभाग ने राज्य के कई जनपदों में 4 सितंबर तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों तथा मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं आगामी 4 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने आज राज्य के देहरादून ,नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश का यल़ो अलर्ट जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी है इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार तथा आकाशीय बिजली चमकने की आशंका भी जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?

वहीं 2 सितंबर को राज्य के देहरादून ,चंपावत और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका तथा पर्वतीय क्षेत्रों में गरज चमक के साथ तीव्र बौछार और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट

वहीं 3 और 4 सितंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट

तत्कालिक पूर्वानुमान: सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक–/

देहरादून। सुबह 6:00 बजे जारी तीन घंटे के तत्कालिक अलर्ट के मुताबिक आज राज्य के पौड़ी बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जिले में अगले 3 घंटे कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना। इसके अलावा कुमाऊं क्षेत्र के जनपदों में गर्जन वाले बादल विकसित होने तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें