- मौसम अपडेट उत्तराखंड- आज गढ़वाल मंडल के अधिकांश हिस्सों में बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश की मौसम विभाग ने जताई संभावना।
देहरादून- प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो अच्छी बारिश देखने को मिली, जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर इसी तरह बारिश का दौर जारी रहेगा। आज गढ़वाल मंडल के अधिकांश हिस्सों में बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया- गढ़वाल मंडल में ज्यादातर जगहों पर भारी बारिश की संभावना है , जबकि कुमाऊं में नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। आने वाले चार से पांच दिनों तक इसी तरह का मौसम उत्तराखंड में बना रहेगा।
मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए लोगों से भी विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। भारी बारिश से जहां गाड-गदेरे उफान पर रहेंगे वहीं भूस्खलन से भी सड़क मार्ग बाधित हो सकते हैं। ऐसे में लोगों से अनावश्यक यात्रा ना करने की भी अपील की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

