नैनीताल: मौज-मस्ती का शौक जीवन पर पड़ रहा भरी, वाटर फॉल में डूबने से युवक की मौत……
नैनीताल। नदी, नालों, वाटर फॉलो में लगातार डूबने की घटनाओं के बावजूद भी युवा सबक नहीं ले रहे और ऐसी जगहों पर नहाने के दौरान अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। रामगढ़ ढोकाने स्थित वाटर फॉल में डूबने से युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला। पुलिस द्वारा मृतक युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

रविवार शाम लगभग चार बजे रामगढ़ के ढोकाने वाटर फॉल में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस और एसडीआरएफ घटना की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने युवक को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया। बारिश के कारण पानी में युवक को ढूंढने में बचाव दल को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ युवक का शव बरामद कर सकी।
मृतक की पहचान अजय आर्य निवासी भड़गाव चौखुटिया अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने बरसात के मौसम में भी वाटर फॉल में नहाने आने के दौरान अपनी जान जोखिम में डाल रहे लोगों को रोकने के लिए कोई कार्यवाही नहीं होने पर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात किए जाने की मांग की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था 
