देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रम विभाग को क्षेत्रीय जरूरतों के अनुरूप श्रमिकों को कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन आदि व्यवसायों में प्रशिक्षण पर विशेष बल देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सोमवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के श्रमिक प्रशिक्षण प्रबंधन प्रणाली पोर्टल को लांच करते हुए मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही क्षेत्रीय जनसांख्यिकीय संतुलन बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण के बाद श्रमिकों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं पर भी प्रभावी कार्यवाही की जाए। राज्य के उद्यमियों से कौशल आवश्यकताओं के संबंध में लगातार संवाद रखते हुए जानकारी ली जाए। इससे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को रोजगार से बेहतर तरीके से जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने श्रम विभाग की डीबीटी योजनाओं की सराहना की तथा कर्मकार बोर्डको अपनी आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने के निर्देश भी दिए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में खास पूजा अब महंगी! बदरीनाथ-केदारनाथ में शुल्क दोगुना
चमोली समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 25 मार्च तक मौसम रहेगा खराब
देहरादून :(बड़ी खबर ) इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड में 1 अप्रैल से शुरू होगा देश का पहला घरेलू आय सर्वेक्षण, जानें आपका डेटा कैसे आएगा सामने!
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमायूँ ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, ATS सहित बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रबंध लागू
देहरादून: परंपरा से परे निर्णय: धामी नेतृत्व ने बदली उत्तराखंड की राजनीतिक धारा
देहरादून: धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
उत्तराखंड: बेकाबू इनेवा का आतंक,2 कार, 2 स्कूटी व 3 बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
देहरादून: धामी कैबिनेट का आज विस्तार, राजभवन में होगा शपथ ग्रहण 

