Dehradun News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से चयनित 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने चयनित सभी सहायक अभियोजन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर ने आपको ऐसा कार्यक्षेत्र दिया है, जिसमें कार्य करने की बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ करेंगे। कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना जिम्मेदारी पूर्वक करेंगे। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों में अभिभावको, गुरूजनों और मार्गदर्शकों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सफलता के लिए इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी चयनित अभ्यर्थियों पर जन सेवा की अहम जिम्मेदारी है। अपने कार्यक्षेत्र में मन में पूर्णतः जिम्मेदारी का भाव होना जरूरी है। सच्चे और अच्छे मन से कार्य हों, तो इससे बड़ी आत्म संतुष्टि मिलती है। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को अपने कार्य क्षेत्र में नवाचार एवं तकनीकि के बेहतर उपयोग के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए हम सबको अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सराहनीय कार्य कर प्रदेश के समग्र विकास के लिए अपना योगदान देना है।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पूलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, निदेशक अभियोजन श्री पी.वी.के प्रसाद, सचिव श्री एस.एन पाण्डेय, डीआईजी श्री जन्मेजय खण्डूड़ी, अपर सचिव श्री अतर सिंह एवं चयनित सहायक अभियोजन अधिकारियों के परिवारजन उपस्थित थे

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 
