Haldwani News: यात्रियों के लिए बड़ी खबर है कि मुरादाबाद- सहारनपुर रेल खंड में चकराजमल स्टेशन में निर्माण कार्य के चलते कुछ ट्रेनों निरस्त किया गया है। ऐसे में हल्द्वानी काठगोदाम, देहरादून और ऋषिकेश से ट्रेन का सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। भारतीय रेलवे ने मुरादाबाद- सहारनपुर रेल खंड में चकराजमल स्टेशन पर चल रहे मरम्मत के कार्य को देखते हुए देहरादून से काठगोदाम तक चलने वाली नैनी दून एक्सप्रेस के साथ ही ऋषिकेश से चंदौसी के लिए चलने वाली ट्रेन को रद्द किया है।
भारतीय रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, काठगोदाम से देहरादून के बीच चलने वाली नैनी दून एक्सप्रेस का संचालन 20 से 23 सितंबर तक बंद रहेगा। जबकि ऋषिकेश से चंदौसी के लिए चलने वाली ऋषिकेश- चंदौसी ट्रेन 19 से 23 सितंबर को सेवा नहीं देगी। वहीं चंदौसी से ऋषिकेश के लिए चलने वाली ट्रेन का संचालन 20 से 24 सितंबर तक बंद रहेगा। भारतीय रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए भरोसा दिलाया है कि रेलवे स्टेशन में मरम्मत का काम जल्द से जल्द पूरा करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर 
