देहरादून-(भर्ती-भर्ती) इन पदों पर आई भर्ती, आवेदन शुरू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News- उत्तराखंड लोकसेवा आयोग द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत औषधि निरीक्षक (ग्रेड-2) समूह ‘ग’ के पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है। इच्छुक युवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर 16 सितम्बर, 2023 से दिनांक 06 अक्टूबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का कोई अन्य तरीका / माध्यम स्वीकार नहीं किया जाएगा।मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने ये भर्ती औषधि निरीक्षक (ग्रेड-2) समूह ‘ग’ के 19 रिक्त पदों पर निकाली है।

अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है तो बता दें कि नए उपयोगकर्ताओं को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ओटीआर (एक बार पंजीकरण) के माध्यम से खुद को पंजीकृत करना होगा और फिर पद के लिए आवेदन करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही पंजीकरण करा लिया है, उन्हें अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना चाहिए और संबंधित पद के लिए आवेदन करना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान

विज्ञापन प्रकाशन एवं ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि: 16 सितम्बर, 2023
ऑनलाइन आवेदन किय जाने की अंतिम तिथि: 06 अक्टूबर, 2023 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य

नोट- इन पदों के लि इच्छुक / पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/ पर प्रसारित विस्तृत विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तों / निर्देशों का भली-भांति अवलोकन कर लें।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें