देहरादून- उत्तराखंड में हर सरकारी स्कूल में अब कम से कम 2 शिक्षकों की तैनाती होगी राज्य के शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं ।इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने कहा है कि अब एकल शिक्षक की व्यवस्था समाप्त होगी।
देहरादून में नूर खेड़ा में आईसीटी केंद्र में आयोजित विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा के तहत राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में एकल शिक्षक व्यवस्था समाप्त की जाए और कम से कम 2 शिक्षकों की तैनाती प्रत्येक स्कूल में होगी अवकाश पर रहने के दौरान स्कूल चलता रहे, इसलिए एकल शिक्षक व्यवस्था समाप्त होगी। मंत्री ने कहा कि कई स्कूल ऐसे हैं जहां मानक से अधिक शिक्षक हैं जिन स्कूलों में अतिरिक्त शिक्षा के उन्हें ब्लॉक स्तर पर ही एकल अध्यापक वाले स्कूल में तैनात किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए छात्रों को विशेष तैयारी कराई जाएगी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि बोर्ड परीक्षा वाले छात्र-छात्राओं को हर 15 दिन में आंतरिक परीक्षाएं कराई जाएंगी ताकि उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी और भी बेहतर की जा सके इसके अलावा उन्होंने राजकीय विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी स्कूलों को सर्वे कराकर रिपोर्ट भेजने को कहा जिससे कि आगामी वित्तीय वर्ष के लिए स्कूलों का फर्नीचर, पुनर्निर्माण, मरम्मत, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, पेयजल, शौचालय के लिए डीपीआर तैयार कराकर शासन से बजट की मांग की जा सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

