- डीएम/प्रशासक ने ईईएसएल से छिना स्ट्रीटलाईटों के मरम्मत एवं रखरखाव कार्य, बैठक के चन्द दिनों के भीतर ही स्पष्ट आदेश जारी।
अब नगर निगम खुद करेगा स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत,
शहर की स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के लिए डीएम का मास्टर स्ट्रोक, क्रियान्वित
मंगलवार 08 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे नगर निगम परिसर से रवाना होंगी वार्डवार मय वाहन 35 टीमें
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल ने सम्पूर्ण व्यवस्था आंकलन के पश्चात अपने संकल्प को कायम रखते हुए शहर की स्ट्रीट लाईटों की मरम्मत की जिम्मेदारी अब नगर निगम को दे दी है,एक ही शाम में ईईएसएल से यह कार्य वापस लिया गया है जिसका आदेश जारी कर दिया गया है। नई लाईट लगाने का कार्य फिलहाल दिसम्बर 2024 तक ईईएसएल के पास ही रहेगा। बहरहॉल बैकअप में डीएम के निर्देशानुसार निगम नई लाईट/उपकरण का रेट कान्टेªक्ट भी करेगा।
*नगर निगम देहरादून क्षेत्र में खराब बहुताधिक संख्या में खराब स्ट्रीटलाईट मरम्मत न होने की शिकायतें प्राप्त हो रही है,* थी जिस पर सम्बन्धित *कम्पनी द्वारा रिस्पांस न किये जाने पर इसका 3-4 हजार तक का बैकलॉग आ गया।* जबकि *अनुबन्ध के अनुसार कम्पनी को शिकायत प्राप्त होने के 48 घंटे के भीतर मरम्मत किये जाने का प्राविधान है।*
*कम्पनी की कार्यप्रणाली को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित कम्पनी के सीईओ को तलब करते हुए फटकार लगाई* तथा विधिक कार्यवाही की चेतावनी जारी की। *कम्पनी का कॉल सेन्टर, पैमेंट सेल, दून से सैकड़ो मील दूर दिल्ली में होने से कार्यों में पारदर्शिता न होने के कारण, व्यवस्था में सुधार नही आ रहा था* तथा *जिम्मेदारी व जवाबदेही नगर निगम की बन रही थी, जिससे आमजनमानस में नगर निगम की छवि खराब हो रही थी।*डीएम ने व्यवस्था न सुधरने पर कम्पनी से मरम्मत कार्य वापस लेकर कर दिया एक ही दिन में निर्णय।
*स्ट्रीट लाइटों की खराबी की शिकायतों के बैकलॉग को शीघ्रातिशीघ्र निस्तारित करने को नगर निगम परिसर से 35 टीमे मयवाहन रोस्टरवार वार्ड में जाकर स्ट्रीट लाईटें की मरम्मत कार्य करेंगी।* टीमों की प्रतिदिन प्रातः एवं कार्य निष्पादन के बाद वापस नगर निगम परिसर में एकत्रित होंगी सभी टीमें- लगेगी हाजरी होगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) डबल मर्डर में युवक युवती की हुई पहचान
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) फतेहपुर में बाघ के हमले से महिला की मौत, क्षेत्र में दहशत
UTTARAKHND : पूर्व विधायक के होटल से मैनेजर फरार, लाखों की नकदी और सोना ले जाने का आरोप
उत्तराखंड: दून अस्पताल के डॉक्टरों की बड़ी कामयाबी, जटिल गर्दन सर्जरी से मरीज को दी नई जिंदगी
उत्तराखंड: मरीजों की सुविधा बढ़ी अब दून अस्पताल मे हर मंजिल पर बनेगा ओपीडी पर्चा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां युवक और युवती की हत्या से हड़कंप
हल्द्वानी : निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, कमिश्नर ने दिए नशा उन्मूलन केन्द्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) श्रमिकों को बोनस देना अब अनिवार्य
उत्तराखंड : राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ी, विकास कार्यों के लिए 397.39 करोड़ मंजूर
देहरादून :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली, हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाए – सीएम 

