देहरादून -(बड़ी खबर) DL-वाहन रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, परमिट होगा महंगा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहारादून – राज्य में अब ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, परमिट, फिटनेस से जुड़े सभी काम महंगे होंगे। सरकार ने कैबिनेट में यूजर चार्ज बढ़ाने के लिए मंजूरी दी है लिहाजा यूजर चार्ज प्रति ट्रांजैक्शन ₹20 से बढ़कर ₹50 तक हो जाएगा। इसके अलावा यह धनराशि कंप्यूटरीकरण तथा इलेक्ट्रॉनिक टोकन मशीनों में सुधार और रखरखाव पर खर्च की जाएगी।

दरअसल परिवहन विभाग द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाएं ऑनलाइन है। जिसमें अब तक ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन और लाइसेंस में नाम पता या मोबाइल नंबर बदलना तथा वाहन रजिस्ट्रेशन करवाने और फिटनेस सहित परमिट को लेकर फीस जमा करने के लिए ₹20 यूजर चार्ज देना पड़ता था जिसे सरकार ने बढ़ाकर ₹50 कर दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें