- आज से डीएम संभालेंगे सभी निकायों का जिम्मा
देहरादून। प्रदेश के सभी नगर निकायों में आज से जिलाधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगे। शुक्रवार को बोर्ड कार्यकाल खत्म होने के बाद शनिवार से प्रशासक तैनात हो जाएंगे। हालांकि, निकायों के कामकाज इससे प्रभावित नहीं होंगे।
शुक्रवार को सभी नगर निकायों के कार्यकाल खत्म हो गए। शनिवार से निकाय जिलाधिकारियों के हवाले होंगे। सभी नगर निगमों (श्रीनगर व रुड़की को छोड़कर) को खुद जिलाधिकारी देखेंगे। नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को जिलाधिकारियों की ओर से तैनात
प्रशासन के अफसर देखेंगे। इस संबंध में सभी जिलों के जिलाधिकारियों के स्तर से आदेश किए गए हैं।
प्रमुख सचिव शहरी विकास आरके सुधांशु ने बताया, प्रशासक तैनात होने के बाद भी निकायों की सभी व्यवस्थाएं पूर्व की भांति चलती रहेंगी। उन्होंने बताया कि जो भी निर्णय होंगे, वे जिलाधिकारी के स्तर से ही किए जाएंगे। शहरों की स्वच्छता से लेकर तमाम योजनाएं जारी रहेंगी। केवल मेयर, पालिकाध्यक्ष, पार्षद, सभासद का कार्यकाल खत्म हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :देर रात बिगड़ा मौसम, हल्द्वानी में तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान
देहरादून :(बड़ी खबर) आज भी प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR 

