- युवती का शव होमस्टे में मिला, हत्या का आरोप
- कफनौल गांव के होमस्टे में नौकरी करती थी, परिजनों ने किया हंगामा
उत्तरकाशी। संगमचट्टी क्षेत्र के कफनील गांव में स्थित एक होमस्टे में नौकरी करने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव फंदे से लटका मिला। परिजन व ग्रामीणों ने युवती की हत्या का आरोप लगाते हुए हुए पुलिस को शव उतारने नहीं दिया।
ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक हंगामा काटा। मौके पर पहुंचे सीओ ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर युवती के शव को जिला अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी निवासी एक व्यक्ति का संगमचट्टी क्षेत्र के कफनील गांव में होमस्टे है। इस होमस्टे में भंकोली गांव निवासी अमृता रावत (18) पिछले एक साल से नौकरी करती थी। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अमृता का शव होमस्टे के उसी कमरे में लटका मिला, जिसमें वह रहती थी।सूचना पर मनेरी थाने से एसएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
- नौकर व होमस्टे मालिक हिरासत में
पुलिस ने घटना के समय होमस्टे में मौजूद वहां के मालिक व नौकर को हिरासत में ले लिया है। घटना के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने नौकर को मारने का भी प्रयास किया था। जिसे पुलिस ने किसी तरह बचाया।
और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि होमस्टे मालिक व उसके नौकर ने बेटी की मौत की सूचना पुलिस को तो दे दी, लेकिन परिजनों को नहीं दी। ग्रामीण मीडिया और उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए।
आरोप लगाया कि शव जिस रस्सी से लटका हुआ था वह कमजोर थी और अमृता के पैर भी जमीन को छू रहे थे। बेटी की हत्या की गई है और इसे आत्महत्या दर्शाने के लिए यहांफंदे लटकाया गया है।
दोपहर करीब 12:30 बजे सीओ अनुज कुमार मौके पर पहुंचे। जिन्होंने आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों को समझाया। जिसके बाद युवती के शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल भिजवाया गया। सीओ अनुज कुमार का कहना है विस्तृत जांच के लिए डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सभी सीसीटीवी कैमरों व डीवीआर को कब्जे में ले रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता की मौत
काशीपुर: हिन्दू युवती को बहला फुसला कर ले जाने वाला मोहम्मद जफर गिरफ्तार
रुद्रपुर : भव्य प्रवेश द्वार की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
हरेला पर अल्मोड़ा पहुंचे सीएम धामी, जागेश्वर क्षेत्र के विकास के लिए की कई बड़ी घोषणाएं
जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना
सिलक्यारा टनल में फिर बड़ा हादसा! अचानक गिरे कंक्रीट ब्लॉक ने ले ली 22 वर्षीय मजदूर की जान
उत्तराखंड: यहाँ कोर्ट परिसर में मारपीट का आरोप, पुलिस पहुंची तो थमा मामला
उत्तराखंड : दाहिने की जगह बाएं गुर्दे का ऑपरेशन? किशोर की मौत के बाद 5 डॉक्टरों पर केस
उत्तराखंड में यहां 4 मस्जिदों से हटाए गए लाउडस्पीकर
उत्तराखंड : तीन फीट के चंद्रशेखर भट्ट बने निर्विरोध उपप्रधान 
